फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women killed in mirzapur after outrage and shoot out for land dispute in two groups

मिर्जापुर में पशुओं के बांधने के विवाद में फायरिंग, महिला की मौत

Sun, 07 Oct 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 07 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
women killed in mirzapur after outrage and shoot out for land dispute in two groups
गोली लगने से महिला की मौके पर हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर जिले में चड़िया गांव में पशुओं को बांधने के विवाद में रविवार सुबह आठ बजे दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने कछवां-राजातलाब मार्ग पर शव रख कर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सीओ सिटी संजय सिंह ने जाम खुलवाया। पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


चड़िया के रामनिहोर यादव सड़क की पटरी के बगल में नाद रख पशुओं को बांधते हैं। इसी को लेकर उनका पड़ोसी सुग्रीव से विवाद चल रहा है। शनिवार को उस स्थान पर कीचड़ होने पर मिट्टी डालकर जेसीबी से समतल करवाया गया था। इसी स्थान के पीछे पूर्व प्रधान पति सुग्रीव सरोज का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई

women killed in mirzapur after outrage and shoot out for land dispute in two groups
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह आठ बजे रामनिहोर के घर की महिलाएं ललदेई देवी (50) पत्नी ललई यादव और ललई यादव नाद रखने लगे तो सुग्रीव ने कहा कि हमारे घर के सामने नाद नहीं रखा जाएगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।

आरोप है कि इसी दौरान सुग्रीव ने लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दी। एक गोली ललदेई के हाथ में और दूसरी कमर में लगी, जो पेट फाड़ते हुए निकल गई। इससे ललदेई की मौत हो गई। इसके  विरोध में लोगों ने आधे घंटे मार्ग जाम कर दिया।

इस मामले में मुसाफिर सरोज, सुग्रीव सरोज, विमल कुमार, कपिश पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों में नरेश, सुरेश, अजय, मन्नू, जवाहिर का सीएससी कछवां में इलाज चल रहा है। ललई को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी शालिनी का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed