{"_id":"5c5eca66bdec22738442b028","slug":"women-burnt-and-family-allegation-dowery-on-in-laws-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में झुलसी विवाहिता, मायके वालों ने दहेज न मिलने पर जलाने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में झुलसी विवाहिता, मायके वालों ने दहेज न मिलने पर जलाने का लगाया आरोप
Sun, 10 Feb 2019 10:30 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला सामने आया है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न मिलने पर जलाने का आरोप लगाया है।
जिल के ज्ञानपुर कोतवाली के चकटोडर गांव निवासी अंशू देवी (25) की शादी तीन वर्ष पहले भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव के संतोष कुमार हरिजन पुत्र मिठाईलाल के साथ हुई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह आग में जलने लगी। ससुराल वालों ने किसी तरह आग को बुझाया और आनन- फानन में उसे ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विवाहिता के पिता कल्लूलाल और चाचा विनोद कुमार का आरोप है की विवाहिता के पति, जेठानी, सास और देवर आए दिन उसे दहेज में बाइक न मिलने पर प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत वह अपने पिता से कई बार कर चुकी है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने बताया की पिछले महीने 18 जनवरी को प्रताड़ना के संबंध में ज्ञानपुर महिला थाने में डांट फटकार के बाद उसके उसका पति ने उसे ले जाने पर राजी हुआ था। बताया जाता है कि अंशू और संतोष दोनों की दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन रहती थी।