फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman suicide died by hanged on fan in bansdih ballia

प. बंगाल की नर्तकी ने फांसी के फंदे पर लटककर जीन दी, रविवार को पहुंची थी बलिया

Mon, 12 Aug 2019 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
woman suicide died by hanged on fan in bansdih ballia
महिला ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में रविवार देर रात एक नर्तकी ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना बैंड बाजा की मालिक कविता मंडल ने पुलिस और उसके घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अंत में कविता मंडल ने कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नदिया जिले (प. बंगाल) के थाना चकदहां क्षेत्र के चिनीली चौगच्छा निवासी अनिता राय(27) रविवार को सियालदह एक्सप्रेस से बांसडीह के गोसाईपुर में कविता मंडल के यहां पहुंची, जो बैंड पार्टी चलाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बलिया : कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन की तरह सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए। कविता की मानें तो अनिता ने अपने गांव किसी से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बात की थी। इसके बाद पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी कविता को तब हुई जब वह शौच करने के लिए उठी तो पता चला। इसके बाद पुलिस और उसके घरवालों को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। नर्तकी ने फांसी क्यो लगाई? किससे वह मोबाइल पर बात की? उसने ऐसा क्या कहा कि अनिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। यह तमाम यक्ष प्रश्न मोबाइल काल डिटेल की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि बैंड पार्टी की मालिक कविता मंडल द्वारा तहरीर मिल चुकी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed