फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died in collission with bike in revtipur ghazipur

बेटी की शादी का सामान खरीदने बाजार गई महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 10 Aug 2019 09:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
woman died in collission with bike in revtipur ghazipur
सांकेतिक चित्र

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव के जलालपुर मौजा में शनिवार शाम को ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला, बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


नवली गांव के जलालपुर मौजा गांव निवासी जितेंद्र बिंद की पत्नी शीला देवी(40) भोजन बनाने के बाद अपनी बड़ी पुत्री सीता की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए निकली। भदौरा जाने के लिए वह अपने डेरा के सामने ताड़ीघाट-बारा हाईवे मार्ग किनारे बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान करीब तीन बजे भदौरा की तरफ से आ रही की चपेट में आकर गिर गई और उसकी साड़ी बाइक में फंस गई। बावजूद इसके, बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी और महिला बाइक के साथ घिसटते हुए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग बाइक की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने बाइक चालक युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दुर्घटना की जानकारी गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंच गए। एंबुलेंस पहुंचने पर शीला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पुलिस को सौंप दिया।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सहित चालक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारवालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed