फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife put oil on husband and set fire in ghazipur

पत्नी ने पति को आग के हवाले कर कमरे में किया बंद, इस कारण थी नाराज

Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Wife put oil on husband and set fire in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में चौंकाने वाली घटना हुई है। जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर पचरासी के बड़ेपुर गांव में एक पत्नी द्वारा पति पर मिट्टी तेल डालकर जलाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


धुआर्जुन निवासी कुदरत शाह उर्फ ताजू (22 ) पुत्र सत्तार शाह की शादी रसूलपुर पचरासी के बड़ेपुर गांव निवासी नाजिम की पुत्री शैरुन से बीते वर्ष 25 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि शादी के पहले से ही उसकी पत्नी का चक्कर मायके में ही एक दबंग किस्म के व्यक्ति से चल रहा था। मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले ताजू ने कई बार अपनी पत्नी शैरुन को मना किया, लेकिन वो नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी वो काम के लिए दो चार दिन के लिए बाहर जाता तो पत्नी भी अपने मायके चली जाती थी। बीते कुछ दिनों पूर्व वो काम की तलाश में मुम्बई जाने वाला था तो अपनी पत्नी के कहने पर कुछ दिनों के लिए ससुराल में ही रहकर मजदूरी करने लगा। 

40 फीसदी जला

Wife put oil on husband and set fire in ghazipur
demo pic
बीते 9 जनवरी को शैरुन ने ताजू से रुपये मांगे। इस पर ताजू ने कहा कि उसके पास सिर्फ 700 रुपये ही हैं। अगले दिन वो अपने घर आने लगा तो शैरुन से पूछा कि वो चलेगी तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद किसी बात पर दोनों में बहस हुई तो ताजू ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया।

इससे बौखलाई शैरुन घर में गई और मिट्टी का तेल लाकर ताजू के ऊपर छिड़क कर दिया आग लगा दी और कमरा बंद कर वो बाहर निकल गयी। इधर ताजू ने किसी तरह से आग बुझाई इसके बावजूद वो करीब 40 फीसदी जल गया।

इसके बाद शैरुन के मायके वालों ने उसे और तड़पाने की गरज से उसे 4 दिन तक कमरे में ही बंद रखा। शनिवार की रात को शौच जाने का बहाना बनाकर किसी तरह से ताजू वहां से भाग निकला और घर आ गया।

यहां से परिजन उसे गम्भीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल जल्दबाजी में इलाज को ले जाने के चक्कर में परिजनों ने अब तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed