फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Warrants against two XEN stationed at Sonbhadra

सोनभद्र में तैनात रहे दो एक्सईएन के खिलाफ वारंट

Fri, 21 Jul 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 21 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Warrants against two XEN stationed at Sonbhadra
crime demo - फोटो : MID DAY

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) में तैनात रहे दो अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें जमानत के लिए 25 जुलाई को आयोग में तलब किया गया है।

विज्ञापन


इनमें से एक एक्सईएन वाराणसी विकास प्राधिकरण में तैनात हैं तो दूसरे सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस नाते पुलिस वारंट लेकर यहां-वहां भटकती रही। अब दोनों को उनके दूसरे पते पर नोटिस तामीला कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के सर्वेश बिसारिया एडवोकेट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में साडा के दो अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत पर आयोग ने सुनवाई की और फिर साडा में तैनात रहे अधिशासी अभियंता राजकुमार एवं अधिशासी अभियंता सिविल सत्येंद्र कुमार मयंक के उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों अभियंता साडा में क्रमश: वर्ष 2013-13, 2014-15 मेें तैनात थे। एक्सईएन राजकुमार एक जुलाई 2015 को यहां से स्थानांतरित होकर वाराणसी विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं तो एक्सईएन सिविल सत्येंद्र कुमार मयंक का यहां से 15 सितंबर 2015 को लखनऊ विकास प्राधिकारण के लिए तबादला हो गया था।

सूत्रों से पता चला है कि वे 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पिपरी थाना पुलिस साडा में दोनों अधिकारियों को नोटिस तामीला कराने पहुंची तो जानकारी हुई कि दोनों अफसर यहां से स्थानांतरित हो चुके हैं।


बाद में मामला प्रशासन तक पहुंचा तो प्रशासन ने दोनों अफसरों के बारे में जानकारी हासिल की। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनों अफसर अब साडा में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed