फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Youth sensational claim, 100 meter blown by animals

बनारस में युवक का सनसनीखेज दावा, 100 मीटर उड़ा ले गया जानवर

Sun, 13 Aug 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 13 Aug 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Youth sensational claim, 100 meter blown by animals
परिवार के साथ परेशान युवक - फोटो : अमर उजाला

चोटी काटने की अफवाहों के बीच वाराणसी में अज्ञात प्राणी द्वारा रात में घर के बाहर सोए व्यक्ति को सौ मीटर तक उड़ा ले जाने का दावा किया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह अफवाह है। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं देें। बावजूद इसके ग्रामीण रात में जाग रहे हैं। जरियारी गांव निवासी सुलाभ चौहान गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी, बेटी और बेटा घर के भीतर सोए थे। रात 9:30 बजे चारपाई पर लगी मच्छरदानी तेज हवा से गिर गई। महसूस हुआ कि सामने अजीबोगरीब प्राणी ने सिर की तरफ हाथ लगाया। सुलाभ ने सिर बचाया तो उसने पैर की तरफ हाथ लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलाभ ने उसका पैर पकड़ लिया, तो वह चुंबक की तरह चिपक गया और उसे साथ लेकर उड़ने लगा। बताया, सौ मीटर दूर जाने के बाद अजीब पक्षी के पैर से उसका हाथ छूट गया और वह गिर गया।


गिरने के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर रमेश, रबि, सोनू, गोपी चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर गए दानगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि सुलाभ ने कोई सपना देखा है, जिसके चलते वह धान के खेत तक रात में दौड़ा था। पूछताछ में जो बातें सामने आई वह महज अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed