{"_id":"59253f114f1c1ba93e5364f8","slug":"varanasi-youth-death-by-crushing-a-municipal-waste-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार किशोर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद रोते बिलखते परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चितईपुर चौराहा के समीप नगर निगम की कूड़ा गाड़ी (डंपर) ने बुधवार सुबह एक स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार तीन लोग सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी चालक खुर्शीद अहमद (17) का सिर कुचलते हुए डंपर तेजी से आगे निकल गया।
विज्ञापन
युवक के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। जाम लगाने की कोशिश में पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के दौरान स्कूटी सवार तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बजरडीहा निवासी बुनकर गुलजार अहमद का बेटा खुर्शीद अहमद अपनी बुआ शाहिदा परवीन (40) और उनके बेटे के आलम (20) के साथ चितईपुर क्षेत्र के कंदवा में गठिया की दवा लेने गया था। वापसी के दौरान तीनों स्कूटी से चितईपुर चौराहा से भिखारीपुर की तरफ बढ़े, तभी सामने से कूड़ा लाद कर आ रहे डंपर से टक्कर लगी।
विज्ञापन
टक्कर से शाहिदा और उनका बेटा बाएं तरफ गिरे, जबकि खुर्शीद दाएं तरफ गिरा। उसका सिर डंपर के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर तेजी से भागा। अमरा अखरी चौराहे पर डंपर खड़ा कर भाग निकला।
हादसे की जानकारी पाकर बजरडीहा से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लंका, मंडुवाडीह और भेलूपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई।
वरुणा पुल से नीचे उतर रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
वरुणा पुल से कारीडोर की ओर नीचे उतरते समय ट्राली पर ईंट लदा ट्रैक्टर बुधवार की भोर पलट गया। हादसे में चालक सारनाथ के मवैयां निवासी पिंटू (35) की मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर ट्रैक्टर मालिक के घर पहुंचे। मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मवैयां निवासी पिंटू मुहल्ले के ही बेदीलाल यादव का ट्रैक्टर चलाता था। पिंटू के परिवारीजनों के अनुसार बुधवार की भोर बेदीलाल का बेटा मंगरू घर आया। बोला कि वरुणा पुल पर ईंट उतारना है। पिंटू ट्रैक्टर लेकर वरुणा पुल से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान हादसे में घायल हो गया। ट्रैक्टर के पीछे आ रहे मंगरू ने पिंटू को मवैयां स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिंटू के परिवारीजनों का आरोप है कि मंगरू ने हादसे की सूचना दी और गायब हो गया। पिंटू की मौत के बाद पिता चंदर राम, मां नाम केवला देवी, पत्नी शांति और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।