{"_id":"5991cd704f1c1b656f8b4568","slug":"varanasi-young-man-sat-on-a-symbol-of-faith-pulled-the-photo-done-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : आस्था के प्रतीक पर युवक ने बैठकर खिंचाई फोटो, किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : आस्था के प्रतीक पर युवक ने बैठकर खिंचाई फोटो, किया वायरल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के हिरामनपुर गांव में एक तालाब के किनारे स्थित उपासना स्थल की सीमेंटेड छतरी रविवार को एक युवक ने तोड़ दी। इसके बाद वहां मौजूद आस्था के प्रतीक चिह्न पर बैठकर अपनी फोटो खिंचाई और उसे फेसबुक व वाट्सएप पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह मामला सार्वजनिक होते ही गुस्साए लोग मौके पर पहुंचे और समीप ही मौजूद अंत्येष्टि स्थल की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा ढहा दिया।जानकारी पाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी हिरामनपुर गांव निवासी एजाज और उसके दोस्त शमशेर अंसारी को हिरासत में ले लिया जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फूलपुर थाने में आरोपी एजाज, शमशेर और एक अज्ञात के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर एजाज अपने दोस्त शमशेर और एक अन्य के साथ उपासना स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
उसने वहां बनी छतरी तोड़ दी और इसके बाद वहां स्थापित आस्था के प्रतीक चिह्न पर बैठ गया। एजाज के साथी शमशेर और एक अन्य ने पूरे घटनाक्रम का फोटो खींचा। इसके बाद एजाज ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोमवार की सुबह घटना के संबंध में क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। जानकारी पाकर एसडीएम पिंडरा, सीओ पिंडरा, फूलपुर, चोलापुर, चौबेपुर व बड़ागांव थानाध्यक्ष और पीएसी के साथ एडीएम प्रशासन व एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों को समझा-बुझाकर छतरी और चहारदीवारी को प्रशासन की ओर से दुरुस्त कराया गया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि हिरामनपुर गांव के प्रमोद पाठक की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद एजाज और उसके साथी शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।