फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi young man become victim of choti katva

बनारस में अनोखी घटना, चोटी कटवा का शिकार बना युवक, काटा बाल

Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Varanasi young man become victim of choti katva
चोटी कटवा के शिकार युवक से पूछताछ करते लोग - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में जहां चोटी कटवा की शिकार महिलाएं हो रही हैं वहीं बनारस में अब एक युवक का छत पर सोते समय बाल कट गया है। मंडुवाडीह क्षेत्र के पहाड़ी डिग्घा मोहल्ले में शुक्रवार की रात छत पर सोए एक युवक का बाल काटने का मामला सामने आया।

विज्ञापन


चंदौली के दुल्हीपुर निवासी विनोद कुमार अपने ससुराल पहाड़ी डिग्घा पर आया हुआ है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे खाना पीना खाकर छत पर सोने चला गया। छत पर लगे टीनशेड में चारपाई पर सो रहा था कि रात लगभग 10:45 बजे एक महिला आई और उसके सिर पर बाल नहीं था।
विज्ञापन


विनोद कुमार ने समझा कि उसकी पत्नी है। लेकिन वह महिला विनोद का बाल पकड़कर छत पर घसीटने लगी। विनोद जब तक कुछ समझ पाता तब तक वह छत से नीचे गिर गया और उसके हाथ, पैर में चोटें आई हैं। कुछ देर में आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग पहुंचते महिला वह गायब हो गई विनोद के बाल कई जगहों से नोचे गए थे। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस विनोद कुमार को अस्पताल ले गई है ।


अभी तक तो महिलाओं के बाल काटे जा रहे थे पर यह पहली घटना है जिसमें पुरुष का बाल काटा गया है। वहीं इंस्पेक्टर मंडुवाडीह का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed