{"_id":"586f4d5f4f1c1b1c7e15b3c0","slug":"varanasi-women-crushed-by-truck-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गयी । वहीं इस हादसे में महिला की दो बेटियां बाल-बाल बच गयीं।
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत कोतवाली के सोहनी की रहने वाली मृतक ज्ञान देवी (55) पत्नी हरिशंकर सरोज अपनी पुत्री रीता सरोज (25) व सोनी सरोज (32) के साथ बाइक से वाराणसी शहर में दवा लेने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटने से सामने से आ रही ट्रक के चपेट मे आ जाने से ज्ञान देवी की मौत हो गयी।
बाइक को पुत्री रीता चला रही थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मां की मौत से बेटियों पर मानो आफत सी आ गयी और बाजार में वे रोने लगी। घटना को लेकर महौल गमगीन हो गया ।