फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi the young woman hanged herself

वाराणसी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप

Wed, 31 May 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 31 May 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi the young woman hanged herself
Crime shimla

वाराणसी में बुधवार को युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के परिवार वालों ने मंगेतर पर दहेद के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती और उसके मंगेतर ने कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत घसियारी टोला निवासी सुदर्शन बिंद की बेटी सीमा (20) बुधवार की सुबह घर की छत पर बने टीनशेडनुमा किचन में गमछे के फंदे के सहारे लटकती मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सुदर्शन का आरोप है कि गुरुधाम क्षेत्र निवासी सीमा का मंगेतर दहेज के लिए उस पर दबाव बना रहा था। उसकी बातों से क्षुब्ध होकर सीमा ने फांसी लगाई। सुदर्शन ने भेलूपुर थाने में सीमा के मंगेतर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घसियारी टोला निवासी पेशे से मजदूर सुदर्शन, पत्नी बदामा, तीन बेटे और तीन बेटियों के साथ रहता है। मंगलवार को सुदर्शन के बड़े बेटे अशोक की शादी के लिए लोग आए थे। बातचीत के बाद तय हुआ कि नवंबर महीने में अशोक के अलावा सीमा का भी विवाह किया जाएगा।

सुदर्शन ने बताया कि इसी दौरान सीमा का मंगेतर भी आया। भोजन वगैरह के बाद घर में ही एक कमरे में सीमा और उसके मंगेतर के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सीमा का मंगेतर चला गया। सुदर्शन ने बताया कि रात में भी सीमा के पास उसके मंगेतर का फोन आया और दहेज की बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सभी सोने चले गए।

सीमा और उसकी छोटी बहन सोनम रात में साथ सोयी थी। सोनम ने बताया कि रात डेढ़ बजे उसे लगा कि सीमा उसके बगल में नहीं है तो उसने सोचा कि शायद टॉयलेट गई हो। बुधवार की सुबह परिवार के लोग जगे तो सीमा छत पर किचन में फंदे से लटकती मिली।

इस बारे में इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सीमा और मंगेतर कर चुके थे कोर्ट मैरिज

सीमा की आत्महत्या के बाद यह बात सामने आई कि उसने और उसके मंगेतर ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनकी सहमति को देखते हुए ही दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हुए थे। हालांकि उन्हें कोर्ट मैरिज के बारे में जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed