फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SSP car collision with bike rider

वाराणसी के एसएसपी की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Sat, 17 Dec 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Dec 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
 Varanasi SSP car collision with bike rider
यूपी पु‌ल‌िस
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे एसएसपी की कार का चालक शनिवार को उनकी मौजूदगी में ही नदेसर में ट्रैफिक नियमों की धज्जी उड़ाने लगा। नतीजतन गलत दिशा से जा रही एसएसपी की कार से एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर लगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मौजूद रहे लोगों ने एसएसपी का घेराव कर दिया। एसएसपी ने अपने चालक की गलती मानते हुए हादसे के लिए खेद जताया और बाइक सवार युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


वहीं, इस हादसे के बाद कैंट इंस्पेक्टर ने एसएसपी की कार और उनके पीछे चल रही स्कॉर्ट जिप्सी के साथ ही दोनों के चालक का यातायात नियम के उल्लंघन में चालान किया। एसएसपी नितिन तिवारी शुक्रवार की दोपहर गृह मंत्री राजनाथ सिंह की वापसी के मद्देनजर अपनी निजी कार से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। अंधरापुल चौराहा से नदेसर की ओर बढ़ते ही उनका चालक सुदर्शन सड़क की बाई लेन छोड़कर दाई लेन पर कार लेकर तेजी से बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नदेसर की ओर से आ रहे इंग्लिशिया लाइन निवासी राहुल सोनकर (21) की बाइक पर सामने से एसएसपी की कार से टक्कर लगी। कार और बाइक की टक्कर होते ही राहुल सड़क पर गिर पड़ा। यह देख मौके पर मौजूद लोग भागकर सड़क पर आए और राहुल को उठाया। एसएसपी भी कार से नीचे उतरे तब तक क्षेत्रीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और धक्कामुक्की की कोशिश की।

 

सूचना पाकर क्राइम ब्रांच प्रभारी ओमनारायण सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और नाराजगी जता रहे लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी की गाड़ी से एसएसपी को रवाना किया गया। उधर, मंडलीय अस्पताल ले जाए गए राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया। हादसे में बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हुई है।

 

कैंट इंस्पेक्टर अबरार अहमद ने बताया कि एसएसपी की कार और उनकी स्कॉर्ट जिप्सी यातायात नियमों का उल्लंघन कर गलत दिशा से आ रहे थे। इसलिए दोनों वाहनों और उनके चालक सुदर्शन कुमार यादव और प्रदीप कुमार का चालान मोटर वेहिकल एक्ट के तहत किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed