फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's biggest dacoity mastermind surrendered

पुलिस को झटका, वाराणसी की सबसे बड़ी डकैती के मास्टर माइंड ने किया सरेंडर

Thu, 20 Apr 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Apr 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Varanasi's biggest dacoity mastermind surrendered
loot in varanasi - फोटो : अमर उजाला
चौक क्षेत्र में सर्राफ संजय की दूकान में हुई डकैती के मास्टर माइंड इनामी फैजान ने बुधवार को पुलिस को गच्चा देकर रंगदारी और हत्या के प्रयास के पुराने मामले में स्पेशल सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


समूचे मामले में मजेदार बात यह है कि फैजान ने जब सरेंडर किया उस दौरान चंद कदमों की ही दूरी पर एसएसपी अपने आफिस में चौक डकैती के संबंध में ही प्रेसवार्ता कर रहे थे और चर्चा का केंद्र भी वही था। पुलिस बता रही थी कि फैजान और उसका पूरा परिवार बाहर भागा हुआ है।
विज्ञापन


मगर, इसी बीच पत्रकारों से जब पुलिस ने सुना कि फैजान ने सरेंडर कर दिया है तो सभी सन्न रह गए। आननफानन में प्रेसवार्ता से भागकर सीओ दशाश्वमेध और इंस्पेक्टर चौक कोर्ट पहुंचे। मुखबिरों से लगायत मातहतों तक को फटकार लगाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फैजान के सरेंडर ने पुलिस के सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने कार्यालय में दालमंडी निवासी मो. सैफ को 220 ग्राम सोने के जेवरात और सिल्ली के साथ पत्रकारों के सामने पेश कर बताया कि वह सर्राफ संजय अग्रवाल की दूकान में डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों में से एक था।

सरगना फैजान का करीबी होने के कारण भागते समय उसने मो. सैफ को जेवरात से भरा बैग थमाया था। इसके साथ ही फैजान ने सैफ को कहा था कि वह तेजी से भागकर उसके घर पहुंचे। मगर, मंगलवार की रात तीन बजे सैफ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि लूटे गए सोने में से अब तक 585 ग्राम बरामद हुआ है और पांच बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। उधर, पुलिस के सूचना तंत्र को पूरी तरह धता देते हुए आदिविश्वेश्वर निवासी फैजान ने चार दिसंबर को दर्ज कराए गए रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित एक अन्य मामले में स्पेशल सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है।


अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। उधर, इसी डकैती में वांछित एक अन्य इनामी हौज कटोरा पत्थर गली निवासी सलमान उर्फ पप्पू नाटे ने भी स्पेशल सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। जिसे लेकर कोर्ट ने चौक थाने से आख्या मांगी है।

एसएसपी ने बताया कि फैजान को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चौक इंस्पेक्टर ने शुरू कर दी है। फैजान को रिमांड पर लेकर लूटा गया बाकी सोना बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed