फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police station fights case police arrested 27 accused case filed in kapsethi silence in belwan village many fleeing

यूपी: वाराणसी के थाने में हुई मारपीट में 27 गिरफ्तार, अब गांव में पसरा सन्नाटा, कई ने पलायन किया

Tue, 28 Jul 2020 07:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
varanasi police station fights case police arrested 27 accused case filed in kapsethi silence in belwan village many fleeing
पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार लिया। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के कपसेठी थाने में मारपीट और हंगामे के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर कपसेठी थाने में दोनों पक्ष के 27 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एहतियातन बेलवां गांव में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना अंतर्गत बेलवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता और व्यवसायी रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की देर शाम विवाद हुआ था। सूचना पाकर पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कपसेठी थाने ले आई थी। पुलिस दोनों पक्षों से थाने में बातचीत कर रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग कपसेठी थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद थाना परिसर में ही दोनों पक्ष के लोगों में विवाद शुरू हो गया और जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो लोग उलझ गए। आखिरकार पुलिस लाठी लेकर जब लोगों को दौड़ाई तो सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कपसेठी थाना प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि संतोष गुप्ता, अमन गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष चौहान, सोनू चौहान, नीरज गौड़, सोमारू चौहान, धनंजय, रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बेलवां गांव में पुलिस तैनात कर निगरानी की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।  

पुलिस की गलती से मामले ने पकड़ा तूल

बेलवां गांव के लोगों ने बताया कि रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू और संतोष गुप्ता के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। सोमवार की देर शाम रजनीश सामान खरीदने कपसेठी बाजार गया था। बाजार में बेलवां के ग्राम प्रधान के बेटे अमन से रजनीश की कहासुनी हुई। इस पर अमन ने अपने दोस्तों के साथ रजनीश की पिटाई कर दी।

रजनीश कपसेठी थाने जाकर कार्रवाई की मांग किया तो थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान पति को बुला लिया और समझौता कराने लगे। इसी बीच दोनों पक्ष के समर्थकों की भीड़ थाने में जुट गई और फिर वहीं जमकर मारपीट हुई। लोगों का कहना था कि कपसेठी थानाध्यक्ष ने सूझबूझ के साथ काम किया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती।   

पुलिस की कार्रवाई के डर से घर छोड़ कर भागे

कपसेठी थाने में मारपीट और हंगामे की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में बेलवां गांव में लगातार छापा मार रही है। पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव के ज्यादातर पुरुष घर छोड़ कर भाग गए हैं। मंगलवार को गांव में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दिखे। इस बीच गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के वाहनों का सायरन बज रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed