फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police recovered 1969 turtles

पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे दो हजार कछुए बरामद

Wed, 28 Dec 2016 08:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
 Varanasi police recovered 1969 turtles
कछुओं को थाने के अंदर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लंका के डाफी टोल प्लाजा से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे दो हजार कछुओं को बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि वह सुल्तानपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। कछुओं की तस्करी से जुड़े करीब एक दर्जन लोगों के बारे में जानकारी मिली है।

विज्ञापन


मास्टर माइंड भी पकड़ से बाहर है। इसमें कुछ पूर्वांचल के है तो कुछ पश्चिम बंगाल के। बरामद कछुओं की कीमत 60 लाख रुपये बताई गई है। यह जानकारी एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को लंका थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से हो पशुओं की  तस्करी हो रही है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें गठित की गई थी। इंस्पेक्टर लंका तेज बहादुर सिंह मुखबिर की सूचना के बाद बुधवार की सुबह डाफी टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद की ओर से आ रही एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से 43 बोरों में भरकर ले जाए जा रहे दो हजार वन्य जीव कछुआ बरामद किए गए। मौके से सुल्तानपुर के पीपरपुर, पकड़ी निवासी राजू और अजय को गिरफ्तार कर किया गया।

मौके वन्य जीव के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और कछुओं को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। सभी सुंदरी और कटहवा प्रजाति के कछुए हैं। ये कछुआ पूर्वांचल और यूपी में पाए जाते हैं।


गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह, एसआई घनानंद सिंह, का. हरिशंकर यादव, सुजीत सिंह आदि शामिल थे। एसएसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed