फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police caught three hardcore criminal

वाराणसी पुलिस के हत्थे चढ़े पांच-पांच हजार के तीन इनामी बदमाश

Fri, 02 Jun 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
varanasi police caught three hardcore criminal
पुलिस कार्यालय में जानकारी देते एसपी (सिटी) दिनेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के पास से गुरुवार की रात फायरिंग कर रहे पांच-पांच हजार के तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की शिनाख्त बागबरियार सिंह के महावीर अग्रहरि व कृष्णचंद्र यादव उर्फ लालू और सेनपुरा के किशन कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को दो बदमाश चकमा देकर भाग निकले। दोनों की शिनाख्त चंदन सोनकर और हरिश्चंद्र यादव उर्फ पांड़े यादव के तौर पर हुई है। महावीर, लालू और किशन के पास से पुलिस ने दो कट्टा, दो कारतूस और चार मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यलय में बताया कि 20 मई की रात सेनपुरा क्षेत्र में छह बदमाशों ने लूट की नीयत से सिगरा निवासी साइकिल कारोबारी को गोली मारी थी। सीओ चेतगंज राजकुमार यादव के नेतृत्व में चेतगंज इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से बदमाशों को चिह्नित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात इंस्पेक्टर चेतगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे कुछ लोग संस्कृत विवि के कुलपति आवास के समीप मौजूद हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर चेतंगज ने पुलिसकर्मियों को  लेकर घेरेबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों में से एक ने फायरिंग की लेकिन पांच-पांच हजार के इनामी  दबोच लिए गए जबकि चंदन लकड़ी मंडी चौकाघाट और हरिश्चंद्र आईटीआई की ओर भाग निकला।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि साइकिल कारोबारी को गोली मारने के दौरान सोनू जायसवाल, चंदन और हरिश्चंद्र भी था। साइकिल कारोबारी के पास रुपया नहीं था इसलिए सभी उसे छोड़कर भाग निकले थे। सोनू सिगरा स्थित सराफा दूकान में डकैती डालने के प्रयास के आरोप में जेल में है। पांचों वारदात को अंजाम देने की योजना बना ही रहे थे कि गिरफ्तार कर लिए गए।

सिगरा की सराफा दूकान में डकैती के प्रयास में भी थे शामिल
पुलिस की पूछताछ में तीनों इनामी बदमाशों ने बताया उनके गिरोह का सरगना चंदन सोनकर है। महावीर योजना बनाता है और किशन का काम रास्ता बताना और असलहा व गाड़ी मुहैया कराना रहता है। बताया कि चंदन के साथ सभी ने जौनपुर में 12 लाख की लूट की थी। जौनपुर के ही चंदवक में चंदन दो बदमाशों के साथ दो व्यक्तियों की हत्या किया था।

28 अप्रैल को सिगरा क्षेत्र की सराफा दूकान में दिनदहाड़े डकैती का जो प्रयास हुआ था उसमें भी चंदन, सोनू और गिरोह के अन्य सदस्य शामिल थे। बताया कि इधर लगातार दो वारदातों में एक रुपया भी हाथ नहीं आया। ऊपर से सोनू की जमानत के लिए रुपयों का इंतजाम करना था।


इसी वजह से सभी फिर जुटे थे और कहीं न कहीं लूट की वारदात को जरूर अंजाम दिया जाता। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्त में आए तीनों बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में रेंज के अन्य जिलों से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed