{"_id":"5b7aac6442c79246764166b6","slug":"varanasi-police-arrest-two-thief-who-do-robbery-for-girlfriend-need","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल फ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए चोरी करने वाले दो आरोपियों को चोरी की दो बाइक के साथ सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा। दोनों की शिनाख्त वाराणसी के चौबेपुर थाना के तिवारीपुर के शुभम गौड़ उर्फ भोलू और मुरीदपुर के नितेश कुमार गौड़ के तौर पर हुई है।
सारनाथ इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना पुल के समीप चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपी मौजूद हैं। इस सूचना पर उन्होंने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मौज मस्ती और अपने गर्ल फ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
दोनों चोरी की बाइक को चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर सहित आसपास के जिलों में दस से पंद्रह हजार रुपये में बेचते थे। दोनों पूर्व में भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। दोनों के गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

तमंचा-कारतूस और नगदी के साथ दो गिरफ्तार
arrest shimla
आदमपुर पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में वांछित सरैया निवासी छोटेलाल और उसके साथी पीलीकोठी निवासी कलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तमंचा-कारतूस, दो हजार रुपया, बाइक और चार मोबाइल बरामद किया गया है।
इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि एक अगस्त की रात हनुमान फाटक क्षेत्र स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में दोनों की तलाश की जा रही थी। इस मामले में पूर्व में छोटेलाल की दोस्त मधु रावत और कलीमुद्दीन को चोरी हुए सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह में शमीम, बबलू, बाबू और मोनू उर्फ जफर भी शामिल हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।