फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest two person who sale stolen bike on OLX

वाराणसी में चोरी की बाइक OLX पर बेचने वाले दो गिरफ्तार, इसलिए करते चोरी

Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest two person who sale stolen bike on OLX
लंका पुलिस ने स्नातक उत्तीर्ण दो आरोपियों से स्कूटी और तमंचा बरामद कर भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराकर ओएलएक्स के माध्यम से बेचने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तारकिया है। दोनों के पास से चोरी की एक स्कूटी और एक तमंचा बरामद कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त लंका थाना अंतर्गत कर्मनवीरपुर सुसुवाही के नवीन पांडेय और विवेकानंद नगर कालोनी के चंदन मिश्रा के तौर पर हुई है।
सीओ भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात नरिया तिराहा पर लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा अपनी टीम के साथ वाहनोें की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आए तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया तो सामने आया कि स्कूटी चोरी की है। नवीन ने बताया कि वह बी.कॉम और चंदन एमएससी उत्तीर्ण है।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से दो पहिया वाहन चुराकर उसकी फोटो ओएलएक्स पर डाल देते थे। ग्राहक तय होने पर उसका फर्जी कागज तैयार कर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चोरियां करते थे। सीओ भेलूपुर ने बताया कि पूछताछ में दोनों से चोरी के कई वाहनों के बारे में पता लगा है उन्हें जल्द ही बरामद किया जाएगा।

शादी से इंकार करने पर युवक ने पीया तेजाब

varanasi police arrest two person who sale stolen bike on OLX
acid
वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत अमरपुर बटलोहिया निवासी इरफान (24) ने बुधवार को तेजाब पी लिया। परिवारीजनों को जानकारी होने पर उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा रही कि इरफान ने प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर तेजाब पी लिया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इस संबंध में परिवारीजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

रुकवाया बाल विवाह, दी चेतावनी
वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत नईबस्ती हुकुलगंज स्थित एक मंदिर के प्रांगण में बुधवार को बाल विवाह की सूचना पर आशा ज्योति केंद्र की टीम पहुंची। विवाह रुकवाकर दोनों पक्षों से हलफनामा लेने के बाद चेतावनी के साथ उन्हें छोड़ दिया। ताकीद की गई है कि जब तक लड़की 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेती तब तक उसका विवाह न किया जाए।

यदि ऐसा होगा तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह ने बताया कि लड़की की उम्र अभी 14 वर्ष भी नहीं हुई है। लड़की सारनाथ के पंचक्रोशी क्षेत्र की और लड़का छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। लड़की की काउंसिलिंग की गई है।

उसने बताया कि वह कक्षा आठ तक की पढ़ाई की है और परिवारीजन जबरन उसका विवाह कर रहे थे। लड़की के मां-बाप को चेतावनी दी गई है कि दोनों ने भविष्य में बाल विवाह की कोशिश की तो जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed