फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest three hardcore criminal in encounter

वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को दबोचा

Sun, 28 Jan 2018 04:07 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 28 Jan 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest three hardcore criminal in encounter
वाराणसी के एसएसपी ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवारी हवाई पट्टी के समीप रात लगभग 11 बजे बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को दबोच लिया गया। उनके पास से लूट के सात मोटरसाइकिल, कारतूस व असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


वाराणसी एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। शनिवार की रात लगभग 11 बजे बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और चौबेपुर पुलिस की टीम ने घेरेबंदी की थी।
विज्ञापन


पुलिस की आहट मिलने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो बदमाश चकमा देकर भाग निकले और तीन के गिरफ्त में आने के साथ ही बाइक, असलहे व कुछ अन्य सामान पुलिस के हाथ लगे।  गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। हवाई पट्टी वाले क्षेत्र में कांबिंग कर पुलिस टीम भाग निकले बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed