फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest ther person in charge of robbery

अर्जेंटीना की साध्वी से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest ther person in charge of robbery
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
अर्जेंटीना की साध्वी से शनिवार शाम गंगापार रेती पर लूटपाट और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए कटेसर निवासी रमेश यादव, बीरन यादव और ट्विंकल यादव में से साध्वी ने रमेश को पहचान लिया।  अर्जेंटीना निवासी महिला पिछले कुछ वर्षों से भदैनी क्षेत्र में रह रही है। वह एक एनजीओ से जुड़कर काम करने के साथ ही साध्वी हो गई हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह रोजा अस्सी घाट से नाव लेकर गंगा के उस पार साधना के लिए जाती हैं। शनिवार की शाम भी गंगा पार गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट करने के बाद पर्स में मौजूद 2000 रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम वारदात के बाद उन्होंने एनजीओ से जुड़े लोगों को गैंपरेप की कोशिश की जानकारी दी थी। अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी में भी वह वारदात की मौखिक सूचना देकर चली गई थीं। रविवार को पुलिस ने तहरीर देने का आग्रह किया, जिस पर रामनगर थाने पहुंच कर साध्वी ने मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा पार नाव कितने बजे तक जाए, कोई निर्देश नहीं
गंगा उस पार नाव कितने बजे तक जाए, इस संबंध में पुलिस-प्रशासन ने कोई निर्देश जारी नहीं किया। गंगा पार दूर न तो कोई बस्ती दिखाई देती और न ही प्रकाश व सुरक्षा आदि की व्यवस्था है। इसके बावजूद रात 9-10 बजे तक नाविक लोगों को गंगा पार ले जाने में कोई गुरेज नहीं करते।

यही वजह है कि शनिवार को शाम छह बजे विदेशी साध्वी के साथ लूटपाट कर युवक आसानी से चलते बने। चीखने-चिल्लाने के बाद भी साध्वी की कोई मदद नहीं कर सका।

नियम-कानून ताख पर रख विदेशियों को बनाते हैं पेइंग गेस्ट

varanasi police arrest ther person in charge of robbery
विदेशी - फोटो : amar ujala
सामने घाट से राजघाट तक गंगा तट की बस्तियों के लोग नियम-कानून की परवाह ना करते हुए विदेशी पर्यटकों को अपने घरों में बतौर पेइंग गेस्ट ठहराते हैं। इसकी सूचना भी थाने को नहीं दी जाती।

एसपी सिटी ने बताया कि सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में अभियान चला कर ऐसे घरों को चिह्नित करें, जहां विदेशियों को ठहराया जाता है। इस संबंध में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी सक्रियता बरतने को कहा गया है। जो भी नियम विरुद्ध तरीके से विदेशी नागरिकों को अपने घर में ठहराएगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले थानेदार भी नपेंगे।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
अर्जेंटीना की साध्वी के साथ जिस जगह वारदात हुई, वह गंगा का बहाव क्षेत्र है। वारदात की सूचना बाद भेलुपुर पुलिस बेफिक्र नजर्र आई कि मामला गंगा पार का होने के कारण रामनगर थाना क्षेत्र का है।

वहीं, रामनगर पुलिस को भरोसा था कि मामला अस्सी घाट के सामने गंगा के बहाव क्षेत्र का होने के कारण भेलूपुर थाना क्षेत्र में आएगा। सीमा विवाद की वजह से दोनों थाने की पुलिस ने चुप्पी साध ली। अधिकारियों की फटकार के बाद रविवार को मामला रामनगर थाने में दर्ज हुआ और तफ्तीश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed