फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest five person who planning for murder and robbery

फरार चंदन सोनकर गिरोह के पांच बदमाश हत्थे चढ़े,बना रहे थे हत्या व लूट की योजना

Tue, 08 Aug 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 08 Aug 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest five person who planning for murder and robbery
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने पुलिस कार्यालय में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे सोमवार की रात फरार बदमाश चंदन सोनकर के गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांचों के पास से दो कट्टा, तीन कारतूस, लूटे गए 14 हजार रुपये, दो बाइक, चांदी के तीन सिक्के और सात स्मार्ट फोन बरामद कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांचों शहर के एक साड़ी व्यवसायी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने पुलिस कार्यलय में बताया कि चेतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि चौकाघाट की ओर से दो बाइक पर सवार चंदन सोनकर गिरोह के पांच बदमाश अंधरापुल की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने अपने सहकर्मियों  के साथ घेरेबंदी कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पांचों की शिनाख्त बड़ी पियरी के चंदन यादव व विक्की कुमार, लक्सा के विनोद गिरि, जद्दूमंडी के संदीप गिरि उर्फ सन्नी और चेतगंज के कन्हैया सोनकर के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पांचों ने बताया कि सभी दूकान बंद कर घर जा रहे एक साड़ी व्यवसायी की हत्या कर लूट करने जा रहे थे। पांचों ने लहुराबीर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास से एक लाख की लूट, मुगलसराय व शाहगंज में लूट का प्रयास और चौक व कैंट क्षेत्र में चोरी की चार घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी।

एसएसपी ने बताया कि पांचों के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोप में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed