फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Satellite phone recovered from foreign passenger at babatpur airport CISF caught questioned

Varanasi News: एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद, सीआईएसएफ ने पकड़ा; पूछताछ

Sat, 23 Aug 2025 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दाैरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विदेशी यात्री के पास से सेटेलाइट फोन मिला। सुरक्षा कर्मचारियों ने फोन को कब्जे में लेने के साथ ही विदेशी को पूछताछ के लिए बिठा लिया।

विज्ञापन
Varanasi News Satellite phone recovered from foreign passenger at babatpur airport CISF caught questioned
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। भारत में सेटेलाइट फोन का बिना अनुमति उपयोग प्रतिबंधित है, ऐसे में घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इटली का नागरिक ट्रॉम्बेटा एलेसेंड्रो इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 6597 से वाराणसी से बैंगलोर जाने के लिए शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान तैनात सीआईएसएफ जवानों को उसके सामान में संदिग्ध डिवाइस मिला। तलाशी लेने पर यह डिवाइस सेटेलाइट फोन निकला।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यात्री से मौके पर ही सुरक्षा अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यात्री ने फोन अपने पास होने की बात स्वीकार की, लेकिन उसके इस्तेमाल और उद्देश्य को लेकर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने की पूछताछ

गौरतलब है कि भारत में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल दूरसंचार विभाग की विशेष अनुमति के बिना प्रतिबंधित है। इस तरह के उपकरणों का उपयोग केवल आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ही किया जा सकता है। पहले भी कई बार विदेशी पर्यटकों के पास से सेटेलाइट फोन मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के बाद यात्री को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यात्री के पास सेटेलाइट फोन कहां से आया और इसका भारत में इस्तेमाल करने की मंशा क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed