{"_id":"6af4c5615717b9a5fc0b9b0c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161119-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक के पहिये में फंसा साड़ी का पल्लू, गला कसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक के पहिये में फंसा साड़ी का पल्लू, गला कसने से महिला की मौत
विज्ञापन
रानी (फाइल फोटो)
असोहा। भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर लालाखेड़ा चौराहे के पास बाइक सवार महिला की साड़ी बाइक पहिये में फंस गई। महिला का गला कसने के साथ सिर के बल सड़क पर गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच की, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजारखेडा निवासी रानी (52) पति महाबीर के साथ भाई दूज पर बाइक से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के निबहरी गांव मायके जा रही थीं। असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर लालाखेड़ा चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची थीं, तभी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया।
पल्लू बाइक में फंसते ही गर्दन कस गई तथा चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। इससे सिर में चोट के साथ गर्दन में कसाव होने से उनकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों की मदद से पति स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से दो बेटे और तीन बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूलसिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।