फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Murder of a property dealer

वाराणसी में प्रापर्टी डीलर की सिर कूंचकर हत्या

Wed, 28 Dec 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Murder of a property dealer
डेमो पिक
चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में प्रापर्टी डीलर शिवअधार मिश्रा (50) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात वारदात तब हुई जब वह अपने नलकूप स्थित पाही पर सोये थे। बुधवार की सुबह उनकी लाश मिली तो सनसनी मच गई।
विज्ञापन


मौके पर एसपी ग्रामीण आशीष त्रिपाठी के अलावा फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शिवअधार मिश्रा जमीन खरीदने और बेचने का काम करते थे। दो दिनों पूर्व मिश्रा परिवार और गांव के पटेल बिरादरी के कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में शिवअधार की शिफ्ट डिजायर कार भी तोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात शिवअधार अपने नलकूप पर थे। रात करीब आठ बजे बड़ा बेटा दुर्गेश मिश्रा उन्हें खाना देकर चला गया। रात में किसी समय बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। ईंट से सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किया गया था।

बुधवार की सुबह बेटा दुर्गेश चाय लेकर पहुंचा तो पिता का शव देख सन्न रह गया। पहले आसपास के लोग और फिर पुलिस पहुंची। डॉग स्क्वॉड घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर प्राइमरी स्कूल तक जाकर रुक गया। वहां खून के धब्बे थे। आशंका जताई गई कि बदमाश घटना के बाद इसी रास्ते से भागे थे।

शव के पास कुल्हाड़ी, देशी शराब की दो खाली शीशी, गांजा और चीलम पड़ा था। जांच में ही पता चला कि रात में शिवअधार के साथ पाही पर उनका नौकर राजकुमार भी सोया था, जो वारदात के बाद लापता हो गया था। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घायलावस्था में मिला।

उसने बताया कि रात करीब नौ बजे गांव के ही सोनू पांडेय और तीन अन्य लोग गमछे से मुंह बांध कर आए और ईंट से मारने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर भाग गया। दुर्गेश मिश्रा ने गांव के ही सोनू पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


शिवअधार के परिवार में पत्नी किरण, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा दुर्गेश घर पर जबकि छोटा बेटा गोपू इलाहाबाद रहकर पढ़ाई करता है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed