फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime Attempt to misdeed two girls in Varanasi both accused arrested

Varanasi Crime: वाराणसी में दो बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास, दोनों आरोपी अरेस्ट; मुंह दबाकर ले गया था हैवान

Thu, 07 Aug 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के जैतपुरा और शिवपुर थाने में बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Varanasi Crime Attempt to misdeed two girls in Varanasi both accused arrested
वाराणसी के जैतपुरा और शिवपुर थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : freepik

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थानान्तर्गत आगागंज मुहल्ले में सात वर्षीय बालिका के साथ क्षेत्र के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर युवक ने बालिका को यह कहकर छोड़ दिया कि अगर इस बात की जानकारी किसी को हुई तो जान मार दूंगा। घटना के बाद डरी और सहमी बालिका घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि मैं बिस्किट लेने के लिए मुहल्ले के एक दुकान पर गई थी। उसी समय युवक भी पहुंच गया। बिस्किट लेकर घर लौटते समय युवक ने बच्ची का मुंह दबा कर पड़ोसी के मकान में ले गया। यहां उससे गंदी हरकत करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची अपनी रक्षा के लिए शोर मचाने लगी। बच्ची के शोर मचाने से युवक डर गया और पीड़िता को छोड़ते समय धमकी भी दी कहा कि घर जाकर मेरी हरकत के बारे में कुछ बताओगी तो दूसरी बार पकड़ कर तुमको जान से मार दूंगा। यह बात सुन बच्ची घटना स्थल से भाग कर घर पहुंची और माता-पिता से आप बीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद बच्ची को लेकर आगागंज निवासी पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान को घेर कर युवक को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा।

थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी किशोर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बाल न्याय कानून के तहत कार्रवाई करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शिवपुर में भी ऐसी ही घटना, मामला दर्ज
शिवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सात वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास करने वाले कोइलहवा शिवपुर निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक हमारे यहां फर्नीचर का काम कर रहा था।

बीते छह अगस्त की दोपहर करीब दो बजे हमारी सात वर्षीय बेटी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। हम लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed