फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi counsel are learning driving collision, death

वाराणसीः ड्राइविंग सीख रहे अधिवक्ता ने मजदूर को कुचला,मौत

Sun, 29 Jan 2017 07:45 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Varanasi counsel are learning driving collision, death
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

डीरेका परिसर में अधिवक्ता ज्ञान शर्मा ने कार से साइकिल सवार मजदूर सुनील राजभर (24) को कुचल दिया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह करीब 10 बजे डीरेका में प्रशासनिक भवन के सामने हुआ। मंडुवाडीह पुलिस ने कार कब्जे में लेकर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ज्ञान अपने भाई की कार चलाना सीख रहे थे और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जागृति नगर निवासी ज्ञान शर्मा डीरेका में प्रशासनिक भवन के सामने कार चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मिर्जामुराद के मेहदीगंज निवासी सुनील की साइकिल पर जोरदार टक्कर मारने के बाद उसे कुचलते हुए कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और ज्ञान को घेर लिया।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंडुवाडीह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर बीएचयू मोर्चरी पहुंचे सुनील के परिवारीजनों  ने बताया कि वह घर से काम की तलाश में मंडुवाडीह लेबर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के तमाम लोग दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाना सीखने के लिए बीएचयू, डीरेका और छावनी परिसर को सुरक्षित जगह मानते हैं। तीनों परिसरों में पर्याप्त खाली स्थान और अच्छी सड़क होने के कारण रोजाना सुबह-शाम यहां ऐसे लोगों को देखा जा सकता है। नियमानुसार तीनों परिसरों में ऐसा करने पर प्रतिबंध है। मगर, आवासीय परिसर और आमजन के आवागमन का रास्ता होने के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। डीरेका में रविवार को हुआ हादसा इसी बेपरवाही के चलते हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed