फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: accused of kidnapping of teenager ran away, police tortured innocent student

वाराणसी: किशोरी के अपहरण का आरोपी भागा, पुलिस ने बेगुनाह छात्र को किया टॉर्चर

Wed, 23 Sep 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: accused of kidnapping of teenager ran away, police tortured innocent student
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित कोटवा चौकी से किशोरी के अपहरण का एक आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक बेगुनाह छात्र को पकड़ कर उसे बेरहमी से टॉर्चर करना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्र जब अपने घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने उसको उपचार के लिये मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त छात्र के परिजन प्रकरण को लेकर एसएसपी से गुहार लगाने की तैयारी में हैं।  

विज्ञापन


कोरौत बाजार निवासी सुनील कुमार यादव पर एक किशोरी के अपहरण का आरोप था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने रविवार के दिन आरोपी को गिरफ्तार किया था लेकिन आरोपी भोर में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


आरोपी के भागने के बाद कोटवा पुलिस ने अयोध्यापुर निवासी छात्र राहुल मौर्या को हिरासत में ले लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस का कहना था कि आरोपी राहुल के घर पर ही है। राहुल के परिजनों का कहना है कि आरोपी से हम लोगों का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह हमारे घर में बिनाई का काम करता था और इससे ज्यादा उसके बारे में हम सबको कुछ पता नहीं है। पुलिस ने गलत आरोप लगाकर हमारे बेटे की बर्बरतापूर्वक पिटाई की है, जिसकी शिकायत हम एसएसपी से करेंगे।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं था। अब मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed