{"_id":"58d6279c4f1c1be1421a1df2","slug":"varanasi-33-women-arrested-for-arson-in-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : शराब के ठेके पर आगजनी करने वाली 33 महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी : शराब के ठेके पर आगजनी करने वाली 33 महिलाएं गिरफ्तार
अजय सिंह आलोक, अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की तर्ज पर वाराणसी में शराबबंदी की मांग को लेकर मंगलपुर में शराब के ठेके पर आगजनी करने वाली 33 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शराबबंदी आंदोलन में यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार की सुबह लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर में शराब की दूकान पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ किया। उन्होंने ठेके के अंदर रखी शराब के कार्टून को निकालकर उसमें आग लगा दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ और कई थाने की फोर्स पहुंच गई। उन्होंने मौके से 33 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष लोहता ने अपनी तरफ से तहरीर दी है। वहीं आज सुबह ही लंका थाना क्षेत्र के आदित्यनगर कालोनी में महिलाओं ने शराब की दूकान में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
इससे लाखों का नुकसान हुआ। इससे पहले शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने दूकानें बंद कराकर हंगामा किया। महिलाओं के डर से सेल्समैन दूकानें छोड़कर भाग निकले। कुछ सेल्समैनों की पिटाई भी की गई। राजातालाब में महिलाओं ने रैली निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रोहनिया थाना के लठिया गांव में महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद करा दिया। महिलाएं हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर पहुंची थी। सेल्समैन अजय जायसवाल वहां से जान बचाकर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार के बच्चे बिगड़ रहे है। यहां आए दिन मारपीट होती रहती है।