{"_id":"58974b224f1c1b8d73e80415","slug":"varanasi-27-thousand-packets-of-refined-oil-recovered-truck-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 27 हजार पैकेट रिफाइंड आयल बरामद, ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में 27 हजार पैकेट रिफाइंड आयल बरामद, ट्रक सीज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
refined oil recovered in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशापुर क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से 2100 पेटियों में भरे 27 हजार पैकेट रिफाइंड आयल क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात बरामद किया। बलिया के फेफना के मरगूपुर निवासी खलासी विश्वजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दोनों चालक मऊ के हलधरपुर के जोगापुर के राणा सिंह और बलिया के नरही के लक्ष्मनपुर के बबलू राय फरार हो गए।
यह रिफाइंड आयल हल्दिया से बहराइच ले जाया जाना था लेकिन बीच राह में ट्रक के दोनों चालकों और खलासी की नीयत बदल गई। आशापुर में रिफाइंड आयल की सौदेबाजी के साथ ही उन्होंने ट्रक की बॉडी पेंट कराकर नंबर प्लेट तक बदल दी थी।
पुलिस ने ट्रक को सीज करने के साथ ही दोनों चालकों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं। क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि 27 जनवरी को यह ट्रक पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित गोकुल कंपनी से माल लादकर बहराइच के लिए निकला था।
विज्ञापन
ट्रक के चालक राणा सिंह व बबलू राय के साथ खलासी विश्वजीत बहराइच न जाकर गाजीपुर के सैदपुर चले आए। सैदपुर में तीनों ने ट्रक की बॉडी पर प्राइमर पेंट कराकर उसका रंग और नंबर प्लेट बदली। फिर रिफाइंड आयल को बेचने के लिए ट्रक सारनाथ के आशापुर ले आए।
ट्रक के गंतव्य तक न पहुंचने और चालकों का मोबाइल स्वीच्ड आफ बताने पर मऊ के हलधरपुर के जोगापुर निवासी ट्रक मालिक सुजीत सिंह ने हल्दिया थानेे में मुकदमा दर्ज कराया। इसी बीच शनिवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को आशापुर में खड़े इस ट्रक के बारे में सूचना मिली।
वह रात में क्राइम ब्रांच के एसआई राकेश सिंह, कांस्टेबल रामानंद यादव और आशापुर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस के आने की भनक पाकर दोनों चालक भाग निकले लेकिन खलासी विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में विश्वजीत ने बताया कि राणा पूर्व में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। पूरे रिफाइंड आयल की कीमत लगभग 18 लाख आंकी गई थी। सौदा हो जाने पर तीनों को बराबर हिस्सा मिलता।