फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Upturned car, injuring seven policemen

गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल

Mon, 18 Jul 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 18 Jul 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से बाबतपुर एयरपोर्ट जाते समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले का वार्निंग पायलट वाहन रविवार शाम एक बछड़े को बचाने के चक्कर में रखौना गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन में मौजूद सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक कांस्टेबल       पवन मौर्या की हालत गंभीर होने पर उसे पंडित दीनदयाल       उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों    का उपचार पीएचसी जक्खिनी  में कराने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन



बिहार के सीएम की फ्लीट इलाहाबाद से सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रही थी। एनएच-दो पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के सामने जब फ्लीट का वार्निंग पायलट वाहन पहुंचा तो सामने एक बछड़ा आ गया। उसे बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में जा पलटा।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले गए। साथ ही, बिहार के सीएम की फ्लीट को एयरपोर्ट पहुंचाया गया। घायलों में एएसआई राघव प्रसाद, हेड कांस्टेबल सियाराम चौधरी, कांस्टेबल पवन मौर्या, विनोद सरोज, रंजय प्रसाद, राजेश कुमार और चालक सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed