{"_id":"58dd17fa4f1c1bc20463dc6a","slug":"up-board-exam-centre-controlaar-including-four-person-removed-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: भदोही के एक केंद्र पर बाहरी दे रहा था परीक्षा, व्यवस्थापक सहित चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: भदोही के एक केंद्र पर बाहरी दे रहा था परीक्षा, व्यवस्थापक सहित चार पर मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन और शिक्षा विभाग की तमाम सख्ती के बावजूद नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान डीआईओएस के सचल दस्ते ने भदोही जनपद के एक परीक्षा केंद्र के दो कमरों में चार बाहरी लोगों को परीक्षा देते पकड़ा।
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उन्हें हटा दिया। सचल दस्ते को देख चारों बाहरी युवक भागने में सफल रहे। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के सचल दस्ते ने बहुता चकडाही स्थित गुजराती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
सचल दस्ते के पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के दो कमरों में चार युवक दूसरे की कापियां लिख रहे थे। सचल दस्ते को देख वह उत्तरपुस्तिका को छोड़कर भा गए। डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वहां के केंद्र व्यवस्थापक, दो कमरों के चार कक्ष निरीक्षक के खिलाफ आईपीसी की 419, 420 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पकड़ी जाएगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि शिक्षा माफिया की मनमानी का असर ही था कि सप्ताह भर पूर्व डीघ के महराजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया था तो 23 मार्च को लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर बवईं और महर्षि गार्गेय इंटर कॉलेज बिसौली कृपालपुर में सामूहिक नकल के चलते विज्ञान की परीक्षा ही निरस्त कर दी गई।