{"_id":"5be5b44bbdec226970457e1e","slug":"two-women-murder-in-mau-for-land-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बंटवारे के विवाद में महिला समेत दो को पीट- पीटकर मार डाला, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में बंटवारे के विवाद में महिला समेत दो को पीट- पीटकर मार डाला, आठ जख्मी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
दो कोतवाली क्षेत्रों में संपत्ति को लेकर हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी कोतवाली क्षेत्र में बंटवारे के दो विवादों में महिला समेत दो की पिटाई कर हत्या कर दी गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी राम सोच का पट्टीदार रामकुंवर से बंटवारे का विवाद है। दोनों पक्ष शौचालय और इंडिया मार्क हैंडपंप को अपना बताकर कब्जा कर रहे थे। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर रामकुंवर और उसके परिवार वालों ने लाठियों से पिटाई कर रामसोच की हत्या कर दी।
बीच बचाव करने आए भाई संतबली, उसके पुत्र जंग बहादुर को भी पीट दिया। संतबली की तहरीर पर पुलिस ने रामकुंवर, उसके पुत्र अवधेश, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश और महावीर के साथ एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट गांव निवासी रामचंद्र चौहान का भाई रामविलास चौहान से बंटवारे का विवाद है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम दोनों भाइयों के बीच जामुन की डाल को लेकर मारपीट हो गई। इसमें रमावती देवी (52) पत्नी रामचंद्र चौहान की मौत हो गई। जबकि सरिता, नीलम, रामविलास, बाल किशुन, सुनीता, ममता घायल हो गईं। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विजय चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रामकेर चौहान, बल्लू चौहान, रामविलास चौहान पर केस दर्ज कर लिया।

मिर्जापुर में दो पक्षो में चले लाठी-डंडे, आठ घायल
मिर्जापुर जिले के हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से सात घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार तेरसू धरकार और राजेश कुमार के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद होता चला आ रहा था। गुरुवार की सुबह 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडा चलना लगा।
जिसमें प्रथम पक्ष से राजेश कुमार, राजा प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से चीनी, तेरसू, मिश्री, संतोष, गुलाब धरकार, कल्लू घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हलिया विश्वज्योति राय ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। उनका कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।