फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two women murder in ballia

बलिया में एक ही मकान में दो महिलाओं की सिर कूचकर हत्या

Sun, 10 Dec 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Two women murder in ballia
घटनास्थल का निरीक्षण करने जाते डीआईजी व पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया में दो महिलाओं की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। जिले के निराला नगर में शनिवार की सुबह एक ही मकान में दो महिलाओं का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी उस समय हुई, जब सुबह करीब आठ बजे दूधिया दूध देने के लिए आया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीआईजी और एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपरपाती निवासी लीलावती चौबे (60) पत्नी स्व. बरमेश्वर चौबे शहर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर में मकान बनाकर करीब 2003 से रहती थी। जहां शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जब दूधिया दूध देने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं मिला तो उसने मकान के मुख्य गेट के दरवाजे को धक्का दिया। जिससे दरवाजा खुला गया, जहां देखा कि मकान मालकिन का शव दरवाजे के पास पड़ा हुआ है और बगल में खून निकला पड़ा है। उसने तत्काल इसकी सूचना पड़ोसियों व पुलिस को दिया।

वहीं सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। जहां मकान मालकिन के साथ ही छत पर एक और महिला का शव देख अवाक रह गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना दी। सूचना के कुछ घंटे बाद ही डीआईजी, पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए।

डीआईजी विजय भूषण ने बताया कि निराला नगर में लीलावती चौबे नाम की महिला घर में अकेली रहती थी। शनिवार की सुबह उसका शव मकान के मुख्य गेट के पास पड़ा हुआ मिला। लीलावती के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया था।

उसी मकान के छत पर स्थित कमरे में एक अन्य महिला का भी शव मिला, जिसके सिर पर भी वस्तु से वार के चोट के निशान थे। महिला की शिनाख्त गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती धूरा गांव निवासी स्व ओमप्रकाश राजभर की पत्नी शीला उर्फ पूनम राजभर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पूनम राजभर का अक्सर लीलावती के घर आना जाना था। हत्या क्यों की गई है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। हत्या मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की बहन ललिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

मृतका के दो है दत्तक पुत्र, एक का है संयुक्त खाता

Two women murder in ballia
हत्या के बाद मुहल्ले में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
मृतका लीलावती चौबे का मायका फेफना थाना क्षेत्र के पौहाड़ीपुर में है। जिनकी शादी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपरपाती निवासी बरमेश्वर चौबे के साथ हुई थी। यह बरमेश्वर चौबे की दूसरी पत्नी थी। पहली व दूसरी पत्नी किसी से कोई संतान नहीं था।

बरमेश्वर चौबे आरबीआई बैंक में तैनात थे। जिनकी सेवा निवृत्त होने के कुछ साल बाद मृत्यु हो गई थी। मृतका अपने मायके पौहाड़ीपुर में रहती थी। जहां बिहार प्रांत के वीर बहादुर तथा आजमगढ़ जिले के अमित कुमार रहते थे। मृतका के पति के मृत्यु के बाद दोनों युवक मृतका की सेवा करते थे।

मृतका ने दोनों पुत्रों को दत्तक पुत्र के रूप में स्वीकार कर लिया था। इसके बाद लालावती ने पौहाड़ीपुर का जमीन जायजाद बेचकर निरालानगर में जमीन लेकर मकान बनवाया। जहां दोनों दत्तक पुत्रों के साथ रहने लगी। यहां तक की दोनों की शादी भी स्वयं करवाई।

दोनों दत्तक पुत्र शिक्षक हैं, एक बिहार में परिवार के साथ रहता है तो दूसरा आजमगढ़ में परिवार के साथ रहता है। मृतका घर पर अकेली ही रहती थी। सूत्रों की माने तो वीर बहादुर यहां किसी त्योहार पर आता था। लेकिन अमित बीच-बीच में आता रहता था।

यहां तक कि मृतका का अमित के साथ संयुक्त खाता भी है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम को जर्दा के दो डिब्बा व अन्य सामान भी मिला। जिसे फोरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे साफ होता है कि कोई ना कोई व्यक्ति नशा करने वाला घर में आया होगा।

निराला नगर में एक ही मकान में दो महिलाओं की हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे डीआईजी ने खुद मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने फारेसिंग टीम व अन्य मिले सुरागों के आधार पर हत्या का जल्द ही खुलासा करने का संकेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed