{"_id":"5d8b694f8ebc3e93d22903c7","slug":"two-truck-collision-in-drive-conductor-injured-in-samogara-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, चारो ड्राइवर और कंडक्टर घायल, एक का पैर कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, चारो ड्राइवर और कंडक्टर घायल, एक का पैर कटा
Wed, 25 Sep 2019 06:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इसमें दोनों ट्रकों के चालक-खलासी घायल हो गए। एक ट्रक के खलासी(कंडक्टर) का पैर कट गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक ट्रक के चालक-खलासी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर चौकी के आगे समोगरा गांव के पास मिर्जापुर की ओर आ रहा एक ट्रक रीवां की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। आमने-सामने जोरदार टक्कर से दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक आटो भी ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में आटो सवार बाल-बाल बच गए। दोनों ट्रकों के चालक-खलासी केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला। इसमें मिर्जापुर की ओर आ रहे ट्रक के खलासी 45 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र भगनु सिंह निवासी बलिगांव जगदीश भोजपुर बिहार का पैर कट गया।
Trending Videos
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों ट्रकों के चालक-खलासी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां खलासी रविंद्र और चालक 51 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी भोजपुर बिहार और दूसरे ट्रक चालक 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र बसंत लाल निवासी राबर्ट्सगंज सोनभद्र और खलासी 30 वर्षीय विजय कुमार पुत्र लालजी निवासी तेंदुही राबर्ट्सगंज का उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर रविंद्र और महेंद्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।