फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two teen age girl being raped at jaunpur

जौनपुर में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, शिक्षक ने छात्रा को बनाया हवश का शिकार

Mon, 24 Apr 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
two teen age girl being raped at jaunpur
दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म - फोटो : demo
जौनपुर जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म हुआ। सिकरारा थाना क्षेत्र  एक गांव में शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया जबकि बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दोनों मामलों में संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई घटना में शिक्षक ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक चकमा देकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक ने गांव में ही निजी विद्यालय खोल रखा है। वह विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। रविवार की रात उसी गांव की छात्रा जो उसी विद्यालय में दसवीं की छात्रा है। उसके घर के लोग पड़ोस में आयोजित पूजा में चले गए थे। मौका पाकर शिक्षक उसे घर से बहला फुसला कर अपने पंपिंगसेट पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा से लौटे परिवार के लोग घर में किशोरी को न पाकर हैरान हो गए। खोजते हुए लोग पंपिंगसेट पर पहुंचे तो वहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। शिक्षक की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। जहां पड़ोसी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी लौटी तो उसकी दशा देख परिवार के लोग हैरान हो गए।


उसे लेकर सीएचसी गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed