{"_id":"59e0c8994f1c1b71548b719b","slug":"two-robbery-in-one-day-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े एक घंटे के अंतराल पर दो जगह लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े एक घंटे के अंतराल पर दो जगह लूट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी में शुक्रवार दोपहर एक घंटे के अंतराल पर हुई लूट और छिनैती की दो घटनाएं होने से पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। दोनों घटनाओं ने पुलिस की गश्त की पोल खोल कर सामने रख दी। दोनों जगहों पर सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची।
चौबेपुर के रामगढ़वा निवासी रामाश्रय यादव महाराष्ट्र में आरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह बाइक से पत्नी निर्मला के साथ आशापुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे और मकान बनवाने के लिए एक लाख 77 हजार निकाले।
पैसा निकाल कर दंपती वापस जाने के लिए बैंक से बाहर निकले तभी पल्सर सवार दो बदमाश तेजी से उनकी तरफ बढ़े और निर्मला के हाथ से पैसों का बैग छिनने लगे। इस दौरान रामाश्रय बदमाशों से उलझ गए, लेकिन बदमाश दंपती को पीट कर बैग लेकर आशापुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
रामाश्रय ने बताया कि बैग में उनकी पत्नी के चार हजार रुपये और भी थे। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Trending Videos
वरुणापुल पर महिला से सवा लाख छीन ले गए बदमाश
UP Police
छावनी क्षेत्र निवासी पूनम गुप्ता छावनी क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक से पैसे निकालने गई थी। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे और करीब 25 हजार रुपये उनके पास पहले से ही थे।
कुल सवा लाख रुपये लेकर वह रिक्शे से नर्सिंग होम जा रही थी। वह सेंट्रल जेल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। करीब 12 बजे नए वरुणापुल पर बाइक सवार दो बदमाश तेजी से आए और उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए।
पुलिस घटना को उचक्कागिरी मानकर जांच कर रही है। सीओ कैंट राकेश नायक के मुताबिक दोनों घटनाओं में एक ही गैंग के शामिल होने की आशंका है। आशापुर में हुई घटना की फुटेज से पुलिस जांच कर रही है।