{"_id":"5a2c02d24f1c1b193e8b7a5e","slug":"twenty-lakh-rupees-fraud-on-the-name-of-job-in-bhu-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख ठगे, रुपया वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएचयू अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख ठगे, रुपया वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में नौकरी के नाम पर कुछ लोगों से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की जब नौकरी नहीं लगी तो रुपया वापस मांगा तो ठगों ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 युवकों से दो जालसाज 20 लाख ऐंठ कर चंपत हो गए। ठगों ने पहले युवकों से नौकरी के दिलाने के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें की।
ठगों की बातों के झांसे में आकर युवकों ने पैसा दे दिया। बाद में पता चला कि अस्पताल में नौकरी है ही नहीं जिस पद के लिए उन्होंने रुपयों का जालसाजों को भुगतान किया है।
विज्ञापन
भुक्तभोगियों का आरोप है कि नौकरी न मिलने पर रुपया वापस मांगा गया तो जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को मामला जानकारी में आने पर लंका थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मामला पुष्ट होने पर की जाएगी कार्रवाई
fraud
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा निवासी गोविंद कुमार, रोहनिया के राजापुर का राजकुमार और संजय कुमार विश्वकर्मा शनिवार की दोपहर लंका थाने पहुंचे और जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया कि डाफी और आजमगढ़ के अवनी निवासी दो युवकों ने उनसे संपर्क किया और खुद को बीएचयू में ऊंची पकड़ वाला बताया। कहा कि बीएचयू अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी पद पर किसी की भी तैनाती वो चंद दिनों में करा सकते हैं।
इसके साथ ही नौकरी के अन्य इच्छुक लोगों को भी उनसे संपर्क कराने को कहा। इस तरह से 14 अभ्यर्थियों से दोनों ने 20 लाख रुपया लिया और पांच लाख दिया जाना शेष था। मगर, छह महीने बीत गए और नौकरी नहीं लगी।
पता लगा तो सामने आया कि इस दौरान ऐसी कोई भर्ती भी नहीं निकली थी। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामला पुष्ट होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।