फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   truck and dumper accident at varanasi

ट्रक और डंपर की टक्कर, दोनों चालकों की मौत, जेसीबी की मदद से निकला शव

Sun, 28 May 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 May 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
truck and dumper accident at varanasi
accident
वाराणसी के पिंडरा बाजार के दक्षिणी छोर पर रविवार की भोर में चार बजे डंपर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसे में डंपर चालक का शव अंदर ही फंस गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दोनों खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


तेज टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर आड़े तिरछे हो गए, जिससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। तब जाकर आवागमन बहाल  हुआ। 
विज्ञापन


सोनभद्र से बालू लेकर जौनपुर जा रहा डंपर और फैजाबाद से बालू लेने बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। डंपर चालक सोनभद्र के चोपन क्षेत्र के करगरा निवासी रामसूरत (30) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव बुरी तरह फंस गया था। शव को जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डपंर के खलासी सोनभद्र के करगरा निवासी बुलंदर (22) को और ट्रक चालक फैजाबाद निवासी बिंदु (35) और खलासी सुमित सिंह (25) को घायलावस्था में पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बीएचयू रेफर कर दिया गया।

यहां उपचार के दौरान ट्रक चालक बिंदु की मौत हो गई। बाद में दोनों खलासियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed