{"_id":"f1c9bbcd9bed2073a4440589fe27de32","slug":"trolley-tractor-reversed-the-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली-ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली-ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 01 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का रास्ता संकरा और क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार कोे गिट्टी और बालू लदी ट्राली और ट्रैक्टर पलट गया। जिसके चलते मौके पर ही रोहनिया के घमहापुर निवासी चालक सुरेंद्र राजभर (35) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची शिवपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फुलवरिया क्षेत्र से गिट्टी और बालू लेकर गुरुवार को सुरेश शिवपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव के लिए निकला। गांव में वरुणा किनारे बने रास्ता जहां एक ओर संकरा है, वहीं दूसरी ओर इन दिनों यह बेहद ऊबड़ खाबड़ और गड्ढायुक्त हो गया है।
विज्ञापन
दनियालपुर गांव में पहुंचते ही सुरेश इस रास्ते पर ट्रैक्टर लेकर बढ़ा। अचानक संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर के इंजन वाला हिस्सा पलट गया, जिसके नीचे दबकर सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि इस रास्ते से रोजाना वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं लेकिन इसे दुरुस्त कराने की फिक्र किसी को नहीं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सुरेश के घमहापुर स्थित घर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी पत्नी सोनी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।