{"_id":"57ead2784f1c1b6d19574484","slug":"traffic-jams-several-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम पर कई पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक जाम पर कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति विसर्जन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन-वे ट्रैफिक सिस्टम का अनुपालन न होने पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने मंगलवार शाम गोदौलिया से मैदागिन तक यातायात व्यवस्था संभालने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश गुप्ता और चेतगंज थाना प्रभारी रमेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। वहीं, चेकिंग में लापरवाही बरतने के पर लहुराबीर पुलिस चौकी प्रभारी उमरान खान के निलंबित कर दिया।
लखनऊ में आयोजित मीटिंग से लौटे एसएसपी मंगलवार शाम चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली में सोमवार रात हुई फायरिंग के घटनास्थल का मुआयना करने गए थे। इस दौरान उन्हें लहुराबीर चौराहे से मैदागिन तक भीषण जाम देखने को मिला। मैदागिन से गोदौलिया के बीच लागू की गई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था भी ध्वस्त दिखी। इस पर उन्होंने वायरलेस सेट से ही तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन तक ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे कोतवाली, चौक और दशाश्वमेध थाने के पुलिसकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर मंगवाया गया है। इसी रोस्टर के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया जाएगा।