फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three postal assistants suspended for fraud cantt post office varanasi

प्रधान डाकघर से लाखों रुपये गायब, धोखाधड़ी के आरोप में तीन डाक सहायक निलंबित 

Thu, 29 Aug 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Three postal assistants suspended for fraud cantt post office varanasi
प्रधान डाकघर कैंट में प्रदर्शन करते खाताधारक - फोटो : अमर उजाला

डाक विभाग में खाताधारकों के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने के मामले में पोस्ट मास्टर जनरल के निर्देश पर तीन डाक सहायकों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी करीब दस से अधिक खाताधारक प्रधान डाकघर कैंट पहुंचे और इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


अधीक्षक से मिलकर लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यालय से बाहर आकर प्रदर्शन किया। अधीक्षक ने नियमानुसार जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग मानें। निलंबित डाक सहायकों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर कैंट पर करीब दस से अधिक ऐसे खाताधारक हैं, जिन्होंने एजेंट के माध्यम से अपने खातों में रुपये जमा कराए थे। किसी के खाते में एक लाख, दो लाख तो कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिसके खाते में दस लाख से अधिक की धनराशि जमा है। जब जरूरत पड़ी और खाते से रुपये निकालने पहुंचे तो पता चला कि उनके खातों से पहले से ही रुपये निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर पर शिकायत करने पहुंचे सदर बाजार निवासी रुखसाना बेगम, फुलवरिया से धीरू, अनु चौहान टकटकपुर, सविता द्विवेदी, अनीता सिंह आदि ने बताया कि रुपये किसने और कैसे निकाले, इस बारे में काउंटर पर पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।

आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से ही ऐसा किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराने को कहा। अब मामले की जांच शुरू हो गई है तो इस तरह के कई मामले सामने आते जा रहे हैं।

पोस्टमास्टर जनरल प्रणब कुमार ने बताया कि खाताधारकों की शिकायत के बाद तीन डाक सहायकों को निलंबित कर जांच शुरू करा दी गई है। विभागीय जांच के बाद जरूरत पड़ी तो दोषियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। जिस महिला ने मंगलवार को शिकायत की थी, उसने शपथ पत्र देकर कहा है कि पैसा खाते में मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed