फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से ठगे 18 लाख, एटीएस अधिकारी बन भेजा फर्जी वारंट

Fri, 21 Aug 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
-डिजिटल अरेस्ट रहते हुए बुजुर्ग ने दिल्ली स्थित बैंक में जाकर ट्रांसफर की रकम
विज्ञापन

- खुद को एटीएस अधिकारी बताकर भेजा गिरफ्तारी वारंट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी में रहने वाले सेवानिवृत्त बुजुर्ग को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। ठगों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया और व्हाट्सएप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर कार्रवाई से बचने के नाम पर 18 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
ठगी का शिकार हुए शिव कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड पर जारी मोबाइल सिम का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में किया गया है। कार्रवाई का डर दिखाकर आरोपी ने उन्हें लगातार बातचीत में उलझाए रखा और डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने कहा कि गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसकी कहें शर्तें मानें। कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित आरोपी की बात मानते रहे। इसके बाद एक बैंक खाते की जानकारी भेजकर उसमें 18 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने दिल्ली स्थित बैंक शाखा जाकर एक बैंक के खाते से आरटीजीएस के जरिये 18 लाख रुपये ठगों के खाते में भेज दिए। 17 जुलाई को उन्हें पता चला कि कॉल करने वाला कोई जांच अधिकारी नहीं, बल्कि साइबर ठग था। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम टीम से की। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed