{"_id":"6a884806e612b7058c0ac597","slug":"lokayukta-files-fir-against-retired-engineer-3-others-over-rs32-crore-seized-from-drivers-house-sagar-news-c-1-1-noi1338-4635064-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ मामले में लोकायुक्त का शिकंजा, रिटायर्ड इंजीनियर समेत चार पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ मामले में लोकायुक्त का शिकंजा, रिटायर्ड इंजीनियर समेत चार पर FIR
Fri, 21 Aug 2026 07:54 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:54 PM IST
सार
सागर के तिली तिगड्डा क्षेत्र में ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ रुपये के मामले में लोकायुक्त ने सेवानिवृत्त इंजीनियर रमेश कुमार अहिरवार, उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जब्त नकदी और अलमारी लोकायुक्त ने कब्जे में ली। डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
बरामद नोटो की गड्डियां
विस्तार
सागर के तिली तिगड्डा क्षेत्र में ड्राइवर के घर से बरामद करीब 3.2 करोड़ रुपये के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस कप्तान के प्रतिवेदन के आधार पर लोकायुक्त ने भोपाल के सेवानिवृत्त इंजीनियर रमेश कुमार अहिरवार और उनकी पत्नी सहोद्रा बाई समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हथियार की सूचना पर दबिश में मिली थी करोड़ों की नकदी
बीती 16 अगस्त को गोपालगंज पुलिस को तिली क्षेत्र स्थित ड्राइवर सौरभ अहिरवार के मकान में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब दबिश देकर तलाशी ली, तो घर की अलमारी में नोटों से भरे बैग मिले। गिनती करने पर कुल 3.2 करोड़ रुपये की नकदी पाई गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने इस रकम को भोपाल निवासी अपने रिश्तेदार और रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार की बताया था, हालांकि उस समय इंजीनियर ने इन दावों को निराधार करार दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सागर में ऑटो चालक के घर मिले 3 करोड़ से ज्यादा कैश का खुलेगा राज! लोकायुक्त ने संभाली जांच, SIT गठित
विज्ञापन
कस्टडी में ली गई नकदी और अलमारी
सागर लोकायुक्त एसपी डीके राठौर ने बताया कि जिला पुलिस के प्रतिवेदन और प्राथमिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लोकायुक्त ने पुलिस द्वारा जब्त की गई पूरी नकदी और वह अलमारी भी अपनी कस्टडी में ले ली है, जिसमें नोट रखे गए थे।
ये भी पढ़ें- सागर नकदी कांड: ऑटो चालक के घर मिले तीन करोड़, इंजीनियर का इनकार; 48 घंटे बाद भी जांच एजेंसी का इंतजार
DSP के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम नकद राशि के वास्तविक स्रोत, आय से अधिक संपत्ति (अनुपातहीन संपत्ति) और इस प्रकरण से जुड़े सभी संदिग्ध पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।
