फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three arrested with 10 bikes and a Scotty

10 बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 31 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 10 bikes and a Scotty
भेलूपुर पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्योें को सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के पीछे घेरेबंदी कर बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों चोर मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र के हैं।  पुलिस की इस उपलब्धि पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (शहर) सुधाकर यादव ने बुधवार को चेतगंज स्थित अपने कार्यालय में बताया कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर भेलूपुर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इंस्पेक्टर और उनकी टीम के एसआई महमूद आलम अंसारी, सिद्धार्थ मिश्रा, नागेंद्र सिंह व रामजनम यादव ने मुखबिरों की सूचना पर सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के पीछे घेरेबंदी कर तीन बदमाशों को 10 बाइक, एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी मील-पर निवासी सेराज उर्फ मेराज, नीलेश कुमार सिंह उर्फ बबलू पटेल और भिखौरा खुर्द निवासी इरफान उर्फ इमरान के तौर पर हुई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद हुई बाइक में दो कैंट, एक भेलूपुर व एक मंडुवाडीह क्षेत्र से चोरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed