फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thief arrested in Varanasi Police of three districts were searching for him cash gold and tools recovered

वाराणसी में चोर गिरफ्तार: तीन जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश, नकदी, सोना सहित औजार बरामद; कई मामले हैं दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने संदेह होने पर युवक की जांच की थी। उसके पास से चोरी करने वाले औजार बरामद होते ही उसे थाने लाया गया और पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह कई जिलों में चोरियां कर चुका है।

विज्ञापन
Thief arrested in Varanasi Police of three districts were searching for him cash gold and tools recovered
गिरफ्तार उमेश यादव की जानकारी देती पुलिस।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सारनाथ के संदहा से सिंहपुर अंडरपास जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने गुरुवार की भोर में चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकदी सहित थार, स्कूटी, सोना व चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुआ। चोरी का गिरोह चंदौली, वाराणसी एवं जौनपुर में सक्रिय था। इसे पकड़ने में तीनों जिलों की पुलिस तलाश में थी।

विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यायन ने बताया कि चोरी के मुख्य आरोपी उमेश यादव को पुलिस ने संदहा से सिंहपुर जाने वाले अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया, मूलरूप से ग्राम सकरारी, थाना धानापुर (चंदौली) का रहने वाला था। उमेश मुगलसराय में साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ सारनाथ क्षेत्र में चोरी करने की नियत से स्कूटी से जा रहा था। पुलिस गश्त के दौरान उसे भोर 3.45 बजे संदहा से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर रोक लिया। उसके पास चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Thief arrested in Varanasi Police of three districts were searching for him cash gold and tools recovered
चोरी करने वाले औजार के साथ पकड़ाया उमेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। सारनाथ में तीन एवं तीन धानापुर (चंदौली) में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। पूछताछ में उसने जौनपुर में भी चोरी की घटना के बारे में स्वीकारा। यहां से भी इसके आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है।

बताया कि चोरी के आरोपी उमेश यादव के पास से 27 हजार रुपया नकद, तीन गोली गला हुआ सोना (26.650 ग्राम), तीन लाक कटर, एक हथौड़ी, दो पेचकश, एक पिलास, एक घड़ी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक स्कूटी, एक थार, दो मोबाइल, आधारकार्ड, प्रिंटेड टी शर्ट, एक काला मास्क, काले रंग की टोपी, एक टार्च व एक रिंच बरामद कर लिया गया। एडीसीपी ने बताया कि चोरी से अर्जित संपति की भी कुर्की की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed