{"_id":"6deaf0fe3b5507c33385b95d6cf02962","slug":"the-slab-construction-mosque-demolished-10-workers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मस्जिद का स्लैब ढहा, 10 मजदूर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मस्जिद का स्लैब ढहा, 10 मजदूर जख्मी
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरडीहा के सरायनंदन अजीम नगर स्थित बैतुल हकीम मस्जिद का निर्माणाधीन हिस्सा सोमवार की दोपहर अचानक ढह गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर स्लैब की ढलाई कर रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में दस मजदूरों को चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का उपचार रेवड़ी तालाब स्थित जनता हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद से वहां काम करा रहा ठेकेदार फरार है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अजीम नगर (सरायनंदन) में बीते दो साल से बैतुल हकीम मस्जिद को विस्तार देने का काम चल रहा है। सोमवार को छत की ढलाई हो रही थी। इसके लिए बल्ली के बजाए बांस के सहारे स्लैब तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि छत की ढलाई का आधा काम हो चुका था, तभी वह तेज आवाज के साथ अचानक ढह गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
मस्जिद से धूल का गुबार उठते देख लोगों को समझ आ गया कि हादसा मस्जिद के अंदर हुआ है। आननफानन में राहत और बचाव का काम इलाकाई लोगों ने शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना भेलूपुर पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
मलबे में दबकर घायल मजदूरों मिर्जापुर निवासी राजदेव, बरईपुर निवासी कन्हैया, भुइली निवासी राजकुमार, बासूपुर निवासी राजलाल, खोजवां निवासी नत्थू व राजेंद्र, पटिया बजरडीहा निवासी बिजली मिस्त्री सुनील भारती, रामनगर निवासी रामकेश, नैपुरा निवासी राजेंद्र यादव को रेवड़ी तालाब के जनता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सुनील भारती नामक श्रमिक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।