फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The rape of two innocent

दो साल की मासूम से बलात्कार

Sun, 21 Feb 2016 02:01 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 21 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The rape of two innocent
सारनाथ। शराब के नशे में धुत एक युवक ने शुक्रवार की शाम दो साल की मासूम से बलात्कार किया। पड़ोस में रहने वाली यह मासूम आरोपी की मुंहबोली बहन थी। घटना के वक्त मासूम के माता-पिता घर पर नहीं थे। जानकारी के बाद घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह ने शनिवार को आरोपी को पुलिस लाइन में मीडिया के  सामने पेश किया। सारनाथ क्षेत्र निवासी करीब 18 वर्षीय आरोपी मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह शराब पीकर घर लौटा था। शाम करीब सात बजे वह अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। मासूम के पिता ठेले पर सब्जी बेचने निकले थे जबकि मां पड़ोस में किसी के घर गई थी। 
विज्ञापन




घर में मासूम अकेली सो रही थी। आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार किया और भाग निकला। मासूम के रोने-चिल्लाने की आवाज सुुनकर उसकी मां घर पहुंची। पास के एक अस्पताल में मासूम का उपचार कराने के बाद पिता सारनाथ थाने पहुंचे। एसओ सारनाथ महेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार की देर रात ही आरोपी को सारनाथ क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed