फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The detainees were joined by deputy jailer, jailer

बंदियों से मिले हुए थे जेलर-डिप्टी जेलर

Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बीते दो अप्रैल को हुए बवाल के मामले में डीआईजी जेल एसके श्रीवास्तव ने अपनी जांच रिपोर्ट में पूरे जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। आईजी जेल गोपाल गुप्ता को सौंपी रिपोर्ट में उन्होंने तत्कालीन जेलर विजय राय और डिप्टी जेलर अजय कुमार को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन



कहा है कि ये दोनों जेल अधिकारी बंदियों से मिले हुए थे। इस रिपोर्ट के बाद जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पूरी साजिश बैरक नंबर 12 और 13 में रची गई थी। तत्कालीन जेल अधीक्षक आशीष तिवारी को एलआईयू ने हमले की चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बवाल के दौरान उनका गनर नहीं था।
विज्ञापन



बंदियों ने 30 अप्रैल को जेल में बवाल कर तत्कालीन जेल अधीक्षक आशीष तिवारी को बंधक बना लिया था। वह आशीष को हटाने की मांग कर रहे थे। हटाने का आदेश जारी करने के बाद उन्हें मुक्त किया गया। पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल कर रहे थे। उन्होंने 25 जून को जांच रिपोर्ट आईजी जेल गोपाल गुप्ता को सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदी अजय यादव और राजेश यादव ने बवाल की साजिश रची थी। जेल के कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed