{"_id":"577189cd4f1c1b5f1879b73d","slug":"the-child-s-neck-with-a-knife-took-away-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लूट ले गए जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लूट ले गए जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रामनगर के बारी गड़ही निवासी आशीष सिंह के घर में रविवार की रात तीन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते से घुसे। बदमाशों ने आशीष के छह माह के बच्चे को उठाकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उनकी पत्नी आरती को धमकाते हुए करीब एक लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। वहीं, खौफ से आरती बेहोश हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का सुराग लगा पाने में नाकाम रही।
आरती ने बताया कि रविवार की रात वह बरामदे में, पति कमरे में और सास-ससुर छत पर सोये थे। इसी बीच छत के रास्ते से तीन बदमाश अंदर दाखिल हुए। आरती के साथ सो रहे बच्चे को बदमाशों ने उठा लिया और चाकू सटाकर कहा कि शोर मचाओगी तो इसे मार डालेंगे।
इसके बाद आरती के कान से सोने के झुमके, गले से मंगलसूत्र और अंगूठी छीन ली। फिर आरती को लेकर कमरे के अंदर गए और वहां रखे अन्य जेवर लेकर धमकाते हुए भाग गए। आरती ने बताया कि वह डर की वजह से बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो पति को पूरे मामले से अवगत कराया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना था कि पुलिस की गश्त न होने के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
चोरी के छह दिन बाद केेस
कैंट थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी राजेश सिंह के घर 20 जून की रात हुई चोरी के मामले में कैंट पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। राजेश के मुताबिक उन्होंने घटना के बाद ही पुलिस में शिकायत की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में उन्होंने एसएसपी आकाश कुलहरि से मुलाकात की। एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित के अनुसार नगदी समेत करीब एक लाख रुपये की चोरी हुई थी।